Friday, November 10, 2017

एक झक्कास सा लौंडा चाहिए...शादी के लिए


    पहले मैं यहां एक बात क्लियर कर दूं। शादी का सीजन है। इसलिए दिखावे पर मत जाना...अपनी अकल लगाना। हमारे पड़ोस के शर्माजी हैं। सूखे से। जोर से फूंक मार दो तो उड़ जाएं। वो मकर संक्रांति पर पतंग नहीं उड़ाते। एक दिन गिरने से बच गए। बोले- हवा का झोंका तेज था। 


     और उनकी शर्माइन हैं। बिल्कुल माधुरी दीक्षित। हां जी। सई के रियाऊं। माधुरी की बहुत बड़ी फैन हैं। चॉकलेट, लाइमजूस, आइसक्रीम, टॉफियां...वो अभी भी सब खाती हैं। कहती हैं- वक्त बदला है, मैं नहीं। और उस घर में है उनकी सुंदर सी...। रुको। सुंदर सा शब्द सुना नहीं और लार टपकने लगी। सुंदर सी के और भी अर्थ होते हैं जनाब...। वो सुंदर सी है उनके घर की कुतिया। सावधान...! 'कुतिया' शब्द के प्रयोग के लिए पेटा वालों से माफी मांग लेना। अब ये मत पूछना कि पेटा वाले कौन...। गूगल बाबा की मदद ले लो। जवाब के साथ आशीर्वाद भी दे देंगे। ज्ञान का भंडार है उनके पास।
    

    उनके घर एक और सुंदर फीमेल है। हां...। अब सही जा रिएओ मियां। शर्माजी की सुंदर सी बेटी। कुछ सोचने से पहले जनता कृप्या ध्यान दे। दिमाग की बत्ती तीन वाट की एलईडी से ज्यादा जली, तो वो उठाकर पटक देगी। ब्लैक बेल्ट धारी है वो। कराटे में। चों...हेकड़ी निकल गई। निकल गई हेकड़ी। शर्माजी अपनी बेटी की शादी के लिए एक झक्कास का लौंडा ढूंढ़ रहे हैं। पड़ोसियों को भी विज्ञापन वाली खबर दे दी। कुछ रिश्ते आए भी हैं। यकीन नहीं मानोगे। रिश्ते कम, लौंडे ज्यादा आए। झक्कास वाले नहीं।
 

    एक भाई साहब सुबह-सुबह आ गए। कंधे पर बैग टांगे हुए। मेट्रो स्टेशन से सीधे घर पहुंचे। घंटी बजाई। यहां एक बार फिर से सावधान...! यहां अक्षय कुमार नहीं थे, जो बोलते- तुम घंटी बजाओ मैं......। तुम भी खाली जगह छोड़ दो। खबरें पढ़ते होगे तो समझ गए होगे। काम की बात पर आते हैं। घंटी बजते ही अंदर से सुरीली आवाज आई। अहा...! फिर दिमाग की एलईडी जली। सुनो, कुतिया की आवाज आई...। कान-फ्यूज। थोड़ी देर बाद शर्माजी ने दरवाजा खोला। इतनी देर में बेचारा वो व्यक्ति 50 सिगरेट पी गया। गंदी सोच। टोपा हो का...। स्मॉग में बाहर खड़ा था। दिल्ली की प्रदूषित हवा में। समझे मास्टर जी।
 

    शर्माजी ने छोटे से इंट्रोडक्शन के बाद उस बेचारे को अंदर बुला लिया। बातचीत शुरू हुई। बोले इंजीनियर हैं। सुबह जाते हैं। रात को आते हैं। शर्माजी ने पूछ लिया। इतने टाइम करते क्या हो? इंजीनियर साहब बोले- मीटिंग, काम कम काम की बातें ज्यादा, काम की फिक्र ज्यादा, जो काम करता है उसके ऊंगली करना और जो नहीं करता है उसकी बॉस से शिकायत करना...। घर में सन्नाटा छा गया।
 

    शर्माजी हैरान परेशान। सोचने लगे कैसा लौंडा है ये। इससे तो इंदौर वाला ही ठीक था। पोहे-जलेबी बेचता था। जीरावन डाल के। अच्छा-खासा कमा लेता था। सुबह-सुबह ग्राहकों की लाइन लगी रहती थी। पांच-छह घंटे के काम के बाद आराम से घर पर। फिर मौज करो या मस्ती। मेरी बेटी भी उसके साथ खुश रहती। तभी इंजीनियर साहब का मोबाइल बज गया। हम तुम्हे चाहते हैं ऐसे...। यह मोबाइल की रिंगटोन थी। नजर उनकी बेटी पर पड़ी। थोड़ से मुस्कुराए। बेचारी शर्माजी की बेटी का बुरा हाल था। बहुत देर से सहन कर रही थी। इंजीनियर साहब मोबाइल उठा पाते, उससे पहले ही सुंदर सी बेटी उखड़ गई। बोली- उठ...। खड़ा हो...। भाग जा यहां से। मुझे नहीं करनी तुझ जैसे लौंडे के साथ शादी। मैं हैप्पी हूं और हैप्पी भाग जाएगी।